भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बैजनाथ तिवारी नहीं रहे


 


सलेमपुर, देवरिया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बैजनाथ तिवारी उम्र 80 वर्ष की आज सुबह 5 बजे अचानक पेट दर्द के बाद निधन हो गया, इसके पुत्र अशोक नाथ तिवारी वर्तमान में भाजपा सलेमपुर मंडल सेक्टर प्रमुख है। 
श्री बैजनाथ तिवारी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोबाइल व सोशल मीडिया से संवेदना व्यक्त कर परिवार को ढ़ाढस बढाया। 


सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, जयनाथ कुशवाहा, ब्रिजेश उपाध्याय, त्रिपुनायक जी, शिवाकांत तिवारी, अशोक पाण्डेय, कंहैया जायसवाल, विनय पांडे, उमाकांत मिश्र, विकास रौनियार, अभय तिवारी, भोला बाबा, प्रभाकर दूबे, विनय तिवारी, दयाशंकर तिवारी, राजन तिवारी, व अवधेश जी आदि ने संवेदना प्रकट की।