भटनी मण्डल में भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित : दीपक वर्मा


भटनी, देवरिया। देवरिया जिले के भटनी मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह पर आरोप लगाया कि पार्टी की नीतियों के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। यह आरोप भाजपा नेता दीपक वर्मा ने लगाया है। दिपक वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत भटनी में वार्ड नं. गाँधी चौंक से चुनाव लड़ें।


1-अशोक वर्मा निर्दल चुनाव लङकर हार गये जो पार्टी के विरूद्ध काम किये।


2-प्रेम खरवार जो की नगर पंचायत चुनाव के समय पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ें निर्दल प्रत्याशी के साथ रहे और जोर सोर से उनका प्रचार किये।


3- मनोज सिंह जो कि कभी भाजपा के सदस्य तक नहीं है, इन लोगों को जिलाध्यक्ष सम्मानित सभासद मनोनीत कर कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का हनन किया है।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया की मनोनयन कराने व पद की गरिमा समाप्त करने की बात कही।इस भटनी मण्डल से बहुत से कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर कर प्रदेश नेतृत्व से माँग किया की सूची मनोनीत पर पुनर्विचार कर कार्यकर्ताओं का सम्मान वापस दिलाये।