कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, सबका सम्मान होना ज़रूरी : अभय तिवारी


सलेमपुर, देवरिया। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है उनके सम्मान की लड़ाई में पूरा सहयोग करूंगा उक्त बातें भाजपा नेता अभय तिवारी ने कहा कि सलेमपुर विधानसभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष कंंहैया जायसवाल को जिला अध्यक्ष देवरिया ने अपने पद को बचाने के लिए महिमा मंडित किया है जो पार्टी के हित में नही है कार्यकर्ता अपना जीवन पार्टी के लिए देता है उसका सम्मान करना चाहिए और भाजपा के मनोनीत सभासद की सूची में गावों के व्यक्ति को सभासद बना देना चाहिए। ये पार्टी कार्यकर्ता का अपमान है उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व संगठन को पत्र के द्वारा व सोसल मीडिया के द्वारा सूचना भेज दिया गया है पार्टी कार्यकर्ता की उपेक्षा संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।