कोरोना : भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर किया जागरूक


सलेमपुर, देवरिया। कोरोना को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हुए जागरूक सलेमपुर मंडल के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना की मुहिम में भाजपा कार्यकर्ता सहयोग में लगे है।


भाजपा नेता शिवाकांत तिवारी ने व्यापारी समाज के लोगों से सहयोग करने तथा उचित मूल्य पर आम जनता को  अनाज, सब्जी फल, दवा आदि उपलब्ध कराने की अपील की।


श्री तिवारी ने पुलिस विभाग, स्वास्थ्य सेवा के अधिकारी व जिला प्रशासन को बधाई दी है कि इस मुश्किल की घड़ी में  आप सभी सहयोग की भूमिका में हैं। जिले की मीडिया पूरी निगाह जनप्रतिनिधियों पर लगा दी है।


जागरूकता कार्यक्रम में भाजपा नेता विनय तिवारी, रवि रौनियार, रमाशंकर मिश्र, भोला, अभय तिवारी, अवधेश मलेशिया, विनय पांडे, मनोज विश्वकर्मा, राजन शुक्ला, रतनेश मिश्र, अमरदत्त यादव, हितेंद तिवारी, संजय पाण्डेय, प्रभाकर द्विवेदी, धरमेंद्र वर्मा, अनिल ठाकुर, गिरिश कुशवाहा, रणविजय शाही आदि प्रमुख कार्यकर्ता आम जनता को जागरूक कर हाथ धोने, मास्क प्रयोग करने व लोगों को नमस्ते कर अभिवादन कर जागरूकता को बढ़ाने की अपील की।