कोरोना वायरस के कारण निम्न गाड़ियां 24 मार्च से 01 अप्रैल, 2020 तक निरस्त


गोरखपुर 18 मार्च, 2020 :  रेलवे प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के कारण कम यात्री की उपयोगिता कम होने के फलस्वरूप निम्न गाड़ियों को 24 मार्च से 01 अप्रैल, 2020 तक निरस्त कर दिया गया है। 


- 12571/12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस  24 से 31 मार्च, 2020 तक निरस्त रहेगी।


- 12572/12596 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस  25 से 01 अप्रैल, 2020 तक निरस्त रहेगी।


- 15070/15069 ऐशबाग-गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 से 31 मार्च, 2020 तक निरस्त रहेगी।


- 15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस  20 से 31 मार्च, 2020 तक निरस्त रहेगी।


- 12530/12529 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 20 से 31 मार्च, 2020 तक निरस्त रहेगी।


- 15059/15060 लालकुआ-आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआ एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च, 2020 तक निरस्त रहेगी।


- 15056/15055 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस  24 से 31 मार्च, 2020 तक निरस्त रहेगी।


- 14555/14556 टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस 19 से 31 मार्च, 2020 तक निरस्त रहेगी।


- 12527/12528 रामनगर-चण्डीगढ़-रामनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 मार्च, 2020 को निरस्त रहेगी।


- 12092/12091 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस 21 से 30 मार्च, 2020 तक निरस्त रहेगी।