मास्क तैयार कर कोरोना से जनता को सुरक्षित करने  मे लगी किर्तिरानी मिश्रा


                                                      


देवरिया जिले मे कोरोना को लेकर जहा आमजनता परेशानी मे है वही लोगो को सुरक्षित रहने के लिए जिला महिला उद्दोग व्यापार मंडल की जिला महामंत्री किर्तिरानी मिश्रा ने सिलाई के माध्यम से मास्क तैयार कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी व भारत के प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा मिशन को मजबूती दे रही है। 


किर्तिरानी ने कहा कि हम सब समाज को सहयोग नही देंगे तो भारत का विकास कैसे होगा। मोदी जी व योगी जी की सरकार  कोरोना पर जीत दर्ज कर भारत वासी को बचाने का कार्य करेंगे। हम सब अपने घर में रहे जिससे ये जंग जीति जा सके। उन्होने  कहा कि जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल शक्ति गुप्त जी व महामंत्री योगेश सिंह जी देवरिय़ा मे अपना  सहयोग  जनता के लिए कर रहे है। हम सभी को अपने क्षेत्र मे लगकर प्रसाशन की मदद से जनता  की सेवा में  सहयोग करना चाहिए जिससे समाज को नई दिशा मिल सके।