सलेमपुर के युवाओं ने लोगो को खिलाया भोजन



भूखे को भोजन कराना है सबसे बड़ा पुण्य


सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर के युवाओं ने आज दिल्ली, पटना, कानपुर, सहारनपुर, अयोध्या, लखनऊ से आ रहे भूखे लोगो भोजन कराया।


सलेमपुर के युवा आदित्य सिंह पीयुष,रामजी सिंह, बंटी पाण्डेय, शिवेंद्र राय, विशाल सिंह,अंकित, विक्रम सिंह,श्लोक सिंह, रजत सिंह,तुषार सिंह के नेतृत्व में करीब 1200 लोगो के लिए लंच पैकेट की व्यवस्था कराई गई। मजे की बात यह थी कि इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी भरपुर ख्याल रखा गया।


इस दौरान आदित्य सिंह पीयुष ने कहा कि भूखे को भोजन कराना हम सभी के लिए सुखद अनुभूति रही। युवा नेता राम जी सिंह ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के समान है। बंटी पाण्डेय ने बताया कि ईश्वर हम सभी को इस प्रकार के कार्यो को करने के लिए प्रेरित करते रहे।