आधा दर्जन ग्रामीण जरुरत मन्दों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटा खाद्यान्न



सलेमपुर (देवरिया)। योग एवं स्वाध्याय आश्रम ट्रस्ट नोनापार के सौजन्य से प्राप्त खाद्यान्न किट का वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं ने रबिवार को भटनी मण्डल के नोनापार भटनी खास सिंगहीडीह छपिया जयदेव जिगिना मिश्र गांव के सैकड़ों जरुरतमन्द गरीबों के बीच वितरित किया। एक खाद्यान्नकिट में आंटा, चावल, आलू 4-4 किलो के साथ नमक कड़ू तेल हल्दी और मसाला था। इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार तिवारी, रजनीश उपाध्याय, अभय तिवारी, बजरंगबली, प्रतीक मिश्र, राजकिशोर यादव, गंगेश्वर तिवारी प्रबंधक देवबंधु महा विद्यालय, सचिन,  दुर्गेश, रामायन तिवारी, अमीर लाल तिवारी, केडी मिश्र, आलोक मिश्र, अजय मिश्र आदि उपस्थित रहे।