बिहार : मस्जिद में जांच करने गई पुलिस पर हमला



















 













जमातियों के हमले में 6 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं उन्होंने जिला प्रशासन की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया

 

बिहार के मधुबनी में बहुचर्चित तब्लीगी जमात में शामिल हुए जमातियों की तलाश करने गई पुलिस बल पर मस्जिद में जुटे जमातियों ने हमला बोल दिया। घटना मधुबनी के अंधराठाढ़ी प्रखंड के गीदड़गंज गांव की है। मंगलवार 31 मार्च को जिला प्रशासन को जानकारी मिली कि गीदड़गंज गांव स्थित मस्जिद में 100 से अधिक संख्या में नमाज़ी जुटे हुए हैं। इसमें कुछ लोग दिल्ली के बहुचर्चित मरकज से लौटे हैं। पुलिस जब जांच करने गई तो वहां पहले से जमा जमातियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस बल पर हमला कर दिया।

 

इस अप्रत्याशित हमले से प्रशासन सन्न रह गया। पुलिस ने कार्रवाई भी करने की कोशिश की लेकिन संख्या बल कम होने के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। हमलावरों ने पुलिस दल को लगभग 1 किलोमीटर तक खदेड़ दिया। इस हमले में 8 लोग घायल हुए, जिसमें 6 पुलिसकर्मी और 2 स्थानीय नागरिक बताया जा रहा है। हमलावरों ने प्रशासन की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर उसे तालाब में पलट दिया। इस बात की पुष्टि स्थानीय प्रशासन ने भी की है। स्थानीय डीएसपी ने घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। शीघ्र ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।

 

-संजीव कुमार द्वारा