होमियोपैथी चिकित्सकों ने घरों पर ही मनायी डाॅ. हैनीमैन जयन्ती 


डाॅ. हैनीमैन की जयन्ती घर पर मनाते डाॅ. ओएसएन तिवारी और डाॅ. अंकित नाथ तिवारी।


सलेमपुर (देवरिया)। नगर सहित क्षेत्र के होमियो चिकित्सकों ने शुक्रवार 10 अप्रैल को होमियोपैथी चिकित्सा बिधा के जनक डाॅ. सैमुअल हैनीमैन का 265 वां जन्मदिन विश्व होमियोपैथिक दिवस के रूप मेंअपने अपने घरों पर ही पूजन अर्चन कर मनायी। इस दौरान होमियोपैथिक एसोसिएशन आफ इण्डिया शाखा सलेमपुर के अध्यक्ष डा एसबी यादव, महामंत्री डा ओम शंकरनाथ तिवारी, डा अंकित नाथ तिवारी, डा अमरनाथ विश्वकर्मा, डा पियूष विश्वकर्मा, डा अशोक कुमार पाण्डेय, डा निशा तिवारी, डा एके सिंह, डा अमित कुशवाहा सहित अनेक होमियो चिकित्सकों ने अपने अपने घरों में ही डा हैनीमैन की जयन्ती पूजन अर्चन कर मनायी। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लाकडाउन के कारण समूह रूप से मनाने की बजाय डा सैमुअल हैनीमैन की जयन्ती अपने घरों पर ही मनाना था।