कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार को सौपा प्रियंका गांधी का पत्र


जिलाध्यक्ष ने दी सांत्वना, प्रियंका गांधी से शीध्र वार्ता की कही बात


सलेमपुर, देवरिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ता सलेमपुर विकास खण्ड के विशुनपुरा निवासी प्रवीण पांडेय के असमय मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के माध्यम से पत्र भेजकर इस दुख की घड़ी में उनके साथ होंने काआश्वासन दिया है।
उनके पिता रामकृपाल पांडेय के नाम भेजे गए पत्र को जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें सौपते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। शीध्र ही राष्ट्रीय महासचिव बहन प्रियंका गांधी आपसे बात करेगी।प्रवीण पांडेय की कमी हम सब लोगों को हमेशा महसूस होगी। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के साथ धर्मेंद्र पांडेय ,अजय कुमार सिंह आनन्द पांडेय शामिल थे। वहीं परिवार के लोगों में अविनाश पांडेय, नवल किशोर पांडेय, देवेश पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


रवीश पाण्डेय द्वारा