*लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रहे अरवन गोस्वामी*


सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेसी आक्रोशित


सलेमपुर देवरिया। कांग्रेस की राष्ट्रपति अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ न्यूज चैनल के एंकर अर्णव गोस्वामी द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा क्षोभ व्यक्त किया है ।सलेमपुर के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि इस तरह के टिप्पणी से लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा हैं, वह त्याग और साहस की प्रतिमूर्ति हैं। संकट के समय भी बिना विचलित हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है।


गोस्वामी के इस बात से लोगों का लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से विश्वास उठ जाएगा। इनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
लार ब्लॉक के निवर्तमान अध्यक्ष वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि मीडिया के स्वतंत्र और निष्पक्षता के कारण ही देश मे लोकतंत्र का सम्मान बचा हुआ है। अर्णव गोस्वामी जैसे लोगों के कारण आज यह समस्या उत्पन्न हुई है, वरिष्ठ नेता रामविलास तिवारी ने कहा कि सोनिया गांधी ने इस देश के लिए कुर्बानी दी है, उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी पूरे महिला समाज का अपमान है।


रवीश पाण्डेय
सलेमपुर, देवरिया