शालिनी कपूर ने देखा सपना, मोदी मय हो भारत अपना

 


कानपुर। भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की सदस्य शालिनी कपूर ज़िन्होने भारत में गंगा मैया की स्वच्छता के प्रति संकल्पित होकर अपना जीवन भारतीय जनता पार्टी के संगठन में निहित कर कार्य कर रही है।


पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया की गंगा मैया ने नरेन्द्र मोदी जी को बनारस में बुलाकर जनता की भाव को देखते हुए देश का प्रधानमंत्री बना दिया। उसी प्रकार एक सपना मैने भी देखा है कि भारत देश में एक छत्र राज भारतीय जनता पार्टी का हो चुका है कमल रूपी भारत माता शालिनी कपूर के सपनो को साकार कर मोदी मय भारत का निर्माण कर अखण्ड भारत को नई दिशा के पथ पर अग्रसर कर चुकी है।


देश को गर्व होना चाहिये की नरेन्द्र मोदी जी जैसा एक संत राष्ट्र का निर्माता है विश्व गुरु बनने की कल्पना जो भारतवासियों ने देखा है वह मोदी जी के कार्यो के अनुरूप   ही होगा। मोदी मय ही भारत का सपना है। उसके लिये आज देश में ही नही विश्व मे भारत का डंका बज रहा है। शालिनी कपूर ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा उठो धरा के अमर सपूतों पूँह नया निर्माण करो जन-जन के जीवन में फिर से नव स्फूर्ती नव प्राण भरो। इस कल्पना को अपना कर भाजपा की अलख को जगाना है। इस भाव को  शिवाकांत तिवारी ने अपने लेख से समर्पित किया है।