आधुनिक भारत के शिल्‍पकार थे पण्डित नेहरु-संजय गुप्ता


सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पं०नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई

सलेमपुर,देवरिया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे,उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव संजय गुप्ता ने कही।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए पंडित नेहरू की पुण्यतिथि अपने घर पर मनाये।कोरोना कर्फ्यू के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि सादगी के साथ अपने अपने घर पर मनाये।संजय गुप्ता ने अपने आवास पर पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि मनाई।उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू देश की आजादी की लड़ाई में अनेक वर्षों तक जेल में रहकर यातना झेली।आजदी के बाद प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास की नींव रखी।वास्तव में नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।


इसी क्रम में अशोक मद्धेशिया ने भी अपने आवास पर नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इन्होंने कहा कि नेहरू देश में कृषि को बढ़ावा देने के लिए पंचवर्षीय योजना लागू की जिससे हम भारत वासी आज कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुए
हैं।


कांग्रेस नेता मनोज गुप्ता ने भी अपने घर पर नेहरू की पुण्यतिथि सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए मानये।इन्होंने कहा कि निर्गुट शिखर सम्मेलन की स्थापना पंडित नेहरू की देन है।


संकृत्यायन रवीश पाण्डेय