बाहर से आने वाले लोगों का लेखपाल कर रहे सहयोग : चंद्रभूषण पाण्डेय



स्केनिंग, राजिस्ट्रेशन कराकर घर भेजने में कर रहे मदद

सलेमपुर, देवरिया। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सम्पूर्ण देश मे चल रहे लॉक डाउन के बीच देश के दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की मदद में जुटे हैं लेखपाल। उक्त बातें लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण पाण्डेय ने कही।उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले विद्द्यार्थी, मजदूर व अन्य नागरिकों का स्केनिंग करने उनका रजिस्ट्रेशन करने उनको यात्रा के बाद दी जाने वाली अन्य सुविधाओं को मुहैया कराने से लेकर उनको उनके घर तक भेजवाने की पूरी जिम्मेदारी लेखपाल व तहसील के अन्य कर्मचारियों द्वारा बखूबी निभा रहे हैं।


देश मे चल रहे सम्पूर्ण लॉक डाउन के चलते जगह जगह लोग फंस गए थे।जिनको घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्य की सरकारें अपने उपर ले ली।ऐसे लोगों को देश के दूसरे राज्यो से लाने का काम जोरो से चल रहा है।देवरिया बस स्टैंड पर बाहर से आने वाले सभी लोगो का सहयोग करते हुए उनको घर तक पहुंचाने में तहसील के कर्मचारी लगे हुए हैं।इस काम मे लगे सभी कर्मचारियों को लेखपाल संघ के देवरिया जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण पाण्डेय ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए शुभकामना व बधाई दी।


*सांकृत्यायन रवीश पाण्डेय*