बर्षो से विकास की राह निहारता सलेमपुर का विकास-राम आधार



सलेमपुर देवरिया वर्षो पहले बनी पानी की टंकी, अभी शुरू नही हुआ सप्लाई

सलेमपुर, देवरिया। आदर्श नगर पंचायत आज भी अपने विकास का राह देख रहा है,यहां की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी विकास की बाट जोह रही है।उक्त बातें समाजसेवी राम आधार यादव ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।


उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के नामित सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद यहां की जनता में एक उम्मीद की किरण जगा दी है।इन नए चेहरों के आने के बाद देखना है कि हालात कुछ बदलते हैं या वही पहले वाला ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती है।


नगर के गांधी चौक से नेहरू पार्क तक कि सड़क अपने किस्मत पर आंशू बहा रही है।सड़क में जगह जगह के गड्ढे बन गए हैं, जिसपर राहगीरों का चलना दिन पर दिन दूभर होता जा रहा है।नगर पंचायत द्वारा 30 वर्ष पहले निर्मित पानी की टंकी नगर वासियों के लिए दिखावे के हाथी दांत साबित हो रहा है।अब तक वह टँकी नगर वासियों को समर्पित नही हो सका है।जगह जगह लगाए गए वाटर कूलर प्रचंड गर्मी में बंद पड़े हैं।नगर में लगाये गए इंडिया मार्का हैंड पम्प कमीशन खोरी के भेंट चढ़ गए जो खराब हुए वे न तो बने और न ही उनका मरम्मत हो सका।नगर वसी इस भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल के लिए तरस गए है। नगर में जगह जगह बिजली के टूटे पड़े खम्भे नगर के विकास की गाथा गाते नजर आ रहे हैं।सोहनाग मोड़ से सेंटजेवीएर्स स्कूल होते हुए आस-पास के गांवो को नगर से जोड़ती हुई पिवकोल होते हुए उपनगर भटनी को जोड़ने वाली सड़क की दुर्दशा देख लोग नगर प्रशासन सहित शासन-प्रशासन को कोसते नजर आ रहे हैं।नगर में साफ-सफाई व पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हल्के बरसात से नगर के विकास की पोल खुलने लगती है।


अब नए चेहरों के आने से नगर वासियों में एक उम्मीद की किरण जगी है देखना है कितना कुछ नगर वासियों के लिए कर पाने में ये नए चेहरे कामयाब होते हैं।


संकृत्यायन रवीश पाण्डेय