गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी द्वारा विशाल साहू को मिला कोरोना योद्धा सम्मान


 
लार क्षेत्र में समाजसेवी संस्था के लार युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं विशाल साहू


लार, देवरिया। कोविड-19 कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए देश भर में हुए लॉकडाउन के दौरान देवरिया जिले के लार नगर की समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहू विशाल कुमार गुप्ता के उत्कृष्ट कार्यों, निराश्रित व जरुरतमंद व्यक्तियों की मदद के लिए गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी द्वारा शुक्रवार को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा गया।


सोसायटी द्वारा साहू विशाल कुमार गुप्ता को ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। लॉकडाउन की शुरुआत में ही युवा मोर्चा ने बाहर से आये व्यक्तियों के लिए लंच बॉक्स व पानी व्यवस्था की गयी थी। यही नही निराश्रित व्यक्तियों के लिए मोर्चा ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था। इससे निराश्रित व्यक्तियों को काफी सहूलियत भी मिली थी। युवा मोर्चा ने एक अभियान चलाया कोई रह जाये न भूखा के अंतर्गत निराश्रित व्यक्तियों के लिए राहत सामग्री (राशन किट) की व्यवस्था किया था। जो आज भी अनवरत जारी हैं।


नगर में राहगीरों के लिए शीतल पेय जल की भी व्यवस्था युवा मोर्चा कर रखी हैं। क्षेत्र के गांवों व कस्बे में युवा मोर्चा हर एक घरों को सैनेटाइज भी कर रहा हैं। विगत कुछ दिनों पहले सफाई कर्मचारियों को गमक्षा देखकर उनका हौसला अफजाई किया था युवा मोर्चा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में बंद पड़े नवनिर्मित 30 शैया प्रसूति भवन को युवा मोर्चा ने ही खुलवाया था। यही नही मोर्चा ने नगर के लाल शहीद संजय चौहान की प्रतिमा अनावरण के लिए भी काफी प्रयासरत रहा। युवा मोर्चा के सदस्यों को शहीद की प्रतिमा अनावरण के लिए धरना प्रदर्शन भी करना पड़ा था। प्रशस्ति पत्र मिलने पर साहू विशाल कुमार गुप्ता ने निटरेरी सोसायटी के फाउंडर इंजीनियर मित्रतुलाह व संरक्षक हिंदुस्तान के मशहूर शायर व साहित्यकार डॉ. कलीम केसर साहब के प्रति आभार व्यक्त किया। साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान युवा मोर्चा के सभी सदस्यों को समर्पित हैं। क्योंकि आज यह जो सम्मान मिला है वह युवा मोर्चा के सदस्यों की बदौलत मिला हैं। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में अपने आसपास के व्यक्तियों का अवश्य ख्याल रखें की कोई भूखा न रहें, और ना ही भूखा सोयें। यह हम सब नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी हैं। मोर्चा के अध्यक्ष विशाल साहू ने कोरोना से बचाव के लिए खास तौर से सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की भी अपील की।