नमो राशन किट हो रहा वितरण



सलेमपुर,देवरिया। कोरोना कर्फ्यू के दौरान लगातार जरूरतमंदों तक राशन व अन्य राहत सामग्री पहुंचाने का काम भजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।आज सलेमपुर भाजपा मण्डल  अध्यक्ष कन्हैया लाल जयसवाल के नेतृत्व में 21 नमो राशन किट वितरित किया गया। नगर पंचायत के हरैया वार्ड में स्थित भाजपा कार्यालय से जरूरतमंदों को राहत सामग्री व राशन किट का वितरण किया गया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जयसवाल ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के अपील पर यह कार्य लगातार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार का  लक्ष्य व संकल्प है की इस संकट की घड़ी में कोई भी भूखा न सोए।


बूथ अध्यक्ष कल्याण समिति के मण्डल संयोजक अजय गौतम ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा चिन्हित किये जाने वाले जरूरतमन्दों को नमो राशन किट का वितरण किया जा रहा है। उक्त अवसर पर बृजेश उपाध्याय, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल,बचनदेव गोंड़,आशुतोष तिवारी,अशोक तिवारी, विकास रौनियार,अजय दुबे वत्स,घनश्याम मिश्र,बृजेश कुशवाहा,धनन्जय चतुर्वेदी, कृष्णकांत तिवारी,दीपक श्रीवास्तव, पुनीत यादव, इन्द्रजित मौर्य आदि उपस्थित रहे।


संकृत्यायन रवीश पाण्डेय