उपेंद्र शुक्ला के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर



बजरंग दल के सुभाष चौहान के मृत्यु की खबर से शोक


विधायक कमलेश शुक्ला की पत्नी पंचतत्व में विलीन

सलेमपुर, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व लोक सभा उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ला के निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। अभी कार्यकर्ता शुक्ला के मौत के खबर से शोकाकुल ही थे कि बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चौहान के मृत्यु की खबर ने उन्हें अंदर तक हिला के रख दिया।यही नही कार्यकर्ता एकदम से शोक में और तब डूब गए जब उन्हें रामपुर कारखाना के भाजपा विधायक कमलेश शुक्ला के पत्नी का पंचतत्व में विलीन होने की खबर मिली।


एक साथ इतने बड़े सदमे को सहन करने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें।यह भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक पाण्डेय व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता इन्द्रहास पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने कही। इन्होंने पार्टी व समाज की बड़ी क्षति बताते हुए इसकी भरपाई न हो पाने की बात कही।


एक साथ तीन तीन मौत से आहत भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा शोक भर गया है।इससे समाज व पार्टी को भारी क्षति उठाना पड़ा है।


मृतात्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किये।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में भाजपा नेता अशोक पाण्डेय,इन्द्रहास पाण्डेय,राजेश रावत,धनंजय चतुर्वेदी,गिरीश कुशवाहा आदि रहे।


_सांकृत्यायन रवीश पाण्डेय_