भाजपा प्रदेश महामन्‍त्री ने की विडियो महारैली



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह जी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रैली को सम्बोधित किया गया। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी की दौर में माननीय प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री जी के द्वारा समाज की सभी वर्गों की चिंता करते हुये एक के बाद एक जनकल्याणकारी योजना लागू की गयी। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता सरकार एवं संगठन के योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के लिये कृत संकल्पित रहा। रैली के उपरांत जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रैली कार्यकर्ताओ के अंदर जोश भरने का काम करेगी जिससे कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा के साथ भारत माता को परम वैभव तक पहुचाने का कार्य करेगा।रैली में सलेमपुर से सहभाग करते हुये मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, आशुतोष तिवारी ,अजय दुबे वत्स,पुनीत यादव ,अभिषेक तिवारी,विद्यासागर बरनवाल जी ने प्रतिभाग किया।