ग्रामीण कार्यकर्ताओ ने केंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजली दिया - अविनास  पांडेय  (शानु ) 



गोला गोरखपुर  शिवपुर गांव के प्रधान  प्रतिनिधी  आविनास पांडेय  उर्फ  शानु  द्वारा ग्रामीण कार्यकर्ताओ  के  साथ मिलकर  केंडिल  मार्च  कर  शहीदो  को  श्रद्धांजली  अर्पीत किया है


शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की 


गलवान घाटी में सीमा को बचाने के लिए चीनी सैनिकों से हुई झड़प में कर्नल संतोष बाबू समेत भारत के 19 वीर सपूत शहीद हो गए। आज  कार्यकर्ताओं द्वारा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें  प्रमुख कार्यकर्ताओ ने चीन के प्रति अपना रोष प्रकट किया एवं भारतीय सैनिकों के साहस को सलाम किया। आज हम सभी को मिलकर एक आवाज में खड़े होना होगा।  इस विषय मे राजनीतिक रोटी सेक रहे लोगो एवं दलों को सचेत किया कि यह समय अंतर्कलह के विषयों में उलझने का नही बल्कि सामूहिक शक्ति के रूप में खड़े होने का है।


 प्रत्येक नागरिक भारत की अखंडता और संप्रभुता के लिए कटिबद्ध हैं। हम हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। इसके लिए देश का युवा और पूरी जनता देश के वीर जवानों के साथ खड़ी है। चीनी सामानों का बहिष्कार करना ही देश के उन वीर शहीदो के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"*
इस श्रद्धांजली मे मुख्य रुप से सतीश पांडेय, सत्यप्रकाश पांडेय,छोटू ,रमेश पांडेय ,रूपेश पांडेय ,संजय कुमार ,सतेंद्र,ओमप्रकाश मिश्र ,पडोही बाबा अजीत संजू अखिलेश तिवारी, नागा ,सोनू  पांडेय  आदि ग्रामीण  कार्यकर्ता  मोंजुद रहे।