*इटहुआ चंदौली में समुदाय विशेष द्वारा की गयी घटना निंदनीय*




सलेमपुर, देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के इटहुआ चंदौली में शनिवार को देर शाम जामुन तोड़ने के विवाद को लेकर हुए विवाद में जयप्रकाश कुशवाहा की मौत के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुयी है।दो सम्प्रदाय के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत व अन्य छः लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।लाठी डंडे एवम धारदार हथियार से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या व और लोगो पर जानलेवा हमले के विरोध में भाजपा मण्डल सलेमपुर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा  घटना स्थल पर पहुँचकर ढाँढस बढ़ाया एवम दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की अपील की।इस निंदनीय घटना पर सलेमपुर सांसद माननीय रविन्द्र कुशवाहा, विधायक काली प्रसाद,जयनाथ कुशवाहा गुडड्न, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पांडेय ,बृजेश उपाध्याय ,जिलामन्त्री अभिषेक जायसवाल ,अशोक तिवारी,बृजेश दुबे,अजय दुबे वत्स,उमाकांत मिश्र,धनन्जय चतुर्वेदी, बृजेश कुशवाहा,दीपक श्रीवास्तव, विकास रौनियार, अनूप उपाध्याय, रामजी चौहान, छोटेलाल गुप्ता, अशोक तिवारी,अनिल ठाकुर, पुनीत यादव,मन्न्नजय मौर्या, अशोक कुशवाहा, गिरीश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।


_संकृत्यायन रवीश पाण्डेय_