*जिला कार्यकारिणी समिति के बने सदस्य-नित्यानन्द त्रिपाठी*

 

सपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

 

सलेमपुर, देवरिया। समाजवादी जिला कार्यकारिणी में  नित्यानन्द त्रिपाठी को सदस्य बनाये जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की आम जनता ने शुभकामना व बधाई दी।

 

नित्यानन्द त्रिपाठी छात्र राजनीति से ही समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर समाज सेवा करने का निश्चय कर लिया था।संत विनोवा महाविद्यालय के पूर्व महामंत्री रहे नित्यानन्द त्रिपाठी मूल रूप से रुद्रपुर तहसील के खोरमा गांव के रहने वाले हैं।जिन्होंने अपने छात्र जीवन से ही एक जुझारू प्रवृति व संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति रहें हैं।

 

नित्यानंद त्रिपाठी ने देवरिया जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी डॉ दिलीप यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का विश्वास जताया।शुभकामना व बधाई देने वालों में कृष्णमोहन तिवारी,ब्रजेश पति त्रिपाठी,डॉ चतुरानन ओझा,बेचूलाल चौधरी,अम्बिका यादव,अम्बुज शाही,पंकज वर्मा,ओम प्रकाश कुशवाहा,अनिल सिंह,राजेश सिंह,अमरेंद्र यादव,राजेश यादव,दिव्यांश श्रीवास्तव,माया राम यादव,अशोक यादव,मार्कण्डेय यादव सहित सैकड़ों लोगों ने शुभकामना व बधाई दिए।

 

*संकृत्यायन रवीश पाण्डेय*