लोकतंत्र मे भारत का राजनैतिक परिदृष्य बदलाव का होना आवश्यक - डाo गुंजन यादव 

 

देवरिया समाजवादी पार्टी की नेत्री डाo गुंजन यादव ने भारतीय राजनीति मे नये चेहरे की मांग कर लोकतंत्र की रक्षा की बात कर रही हैl  देश बिषम परिस्थितियो से  गुजर रहा है हमे राष्ट्र के प्रति संकल्पित होकर देश मे नयी  राह  की ओर अग्रसर  होकर  कार्य करना चाहिए l लोकतंत्र की सुदृढ़ता के लिए और नए लीडर तलाशने के लिए जरूरी है कि राजनीति के प्रशिक्षण का उपक्रम विभिन्न स्तरों पर संचालित होना चाहिए। न्यूनतम योग्यता एवं न्यूनतम प्रशिक्षण तय होना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर पर कृषि, ग्रामीण रोजगार, शिक्षा, वित्तीय अनुशासन, स्वास्थ्य और कुपोषण, जवाबदेही और पारदर्शिता, चुनाव और पुलिस सुधार, मानवाधिकारों की रक्षा और संसाधनों का बराबर इनका मिशन होना चाहिए। इसलिए परिवर्तन के लिए पहले लीडर तैयार करने होंगे। सेमिनारों, वाद-विवादों और महत्वपूर्ण मुद्‌दों पर राय मांगकर उनकी पहचान की जा सकती है। लीडरों का सशक्तीकरण करें, ताकि वे बदलाव के वाहक बन सकें। और उन्हें नीतियों के निर्माण और उनके आकलन में सहभागी बनाएं।