*पारिवारिक अभियान के तहत विधायक ने घर घर जाकर गिनाया सरकार की उपलब्धियां*


सलेमपुर, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवार सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने बूथ संख्या 310 देवकली पर लोगों के घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पत्र व केन्द्र सरकार-2 के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों सहित प्रदेश की भाजपा सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक सौंपा। इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देते हुए कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक भी किया।उन्होंने फेस मास्क,सेनेटाइजर और साबुन का भी वितरण किया।


उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को मास्क लगाकर सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए शासन व प्रशासन के द्वारा बताये गये नियमों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए शारीरिक दूरी अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बीते वर्षो में देशहित में कई ऐतिहासिक कार्यो और निर्णयों की सूचि बहुत लम्बी है। सरकार ने शिक्षा ,सडक,सुरक्षा ,ग्राम्यविका , किसान ,स्वास्थ्य कल्याण,नागरिक संशोधन अधिनियम ,बिजली ,स्वच्छता एवं प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना से नागरिक लाभावान्तित हुये है | परिवार सम्पर्क अभियान के तहत ही बूथ दोघडा में जिला कार्य समिति सदस्य रविशंकर मिश्र एवं मण्डल मंत्री अजय दुबे वत्स ने पत्रक बांटे और सरकार की उपलब्धिया गिनायी।


संजय कुशवाहा (मण्डल अध्यक्ष),शिवराज मणि सिंह(मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा),आनन्द गुप्ता,कामेश्वर मिश्रा,हेमन्त कुमार(भोला),अखिल कुमार,शैलेष, अनुराग,कामेश्वर मिश्रा,राकेश दुबे,दीपू राजभर आदि उपस्थित रहे।


_संकृत्यायन रवीश पाण्डेय_