प्रेम सेवा फ़ाउंडेशन
समाज के प्रति समर्पित प्रेम सेवा संस्थान ने जल की व्यवस्था को पानी की टंकी लगाकर मानवता की ओर एक कदम और आगे बढ़ाया ताकि स्थानीय जनता को २४ घंटे निर्बाध जल आपूर्ति हो सके जब भी नगर निगम का पानी आएगा तभी मोटर द्वारा टंकी को भर दिया जाएगा। इस कार्य की सराहना आज कानपुर नगर निगम मे चर्चा का बिषय है।
“जल ही जीवन है “ ये नेक कार्य के लिये इस संस्थान के सदस्यो ने शान्दार भूमिका का प्रदर्शन किया है। संस्था के मीडिया प्रभारी श्री राजीव तुलस्यान ने कहा कि पानी पिलाने का महत्व सेवा का एक अवसर है ये सेवा भाव मे आदर और सम्मान माना जाता है। भाजपा नेत्री प्रदेश कार्यसमिती सदस्य शालिनी कपूर ने कहा कि जल से जीवन है मानवता पूर्वक सेवा करना मनुष्य का कर्तव्य है।
समर्पित प्रेम सेवार्थी सदस्यों
इस परिवार के सदस्यों गौरव का विषय है कि हमेशा की भाँति इस रविवार को भी प्रेम सेवा संस्था कुछ विशिष्ट करने के उद्देश्य से रविवार २८ जून २०२० को कानपुर शहर के काकादेव थाना परिसर में आम जनता तथा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारीजनों के उपयोग हेतु पानी की टंकी लगायी, जिसका उद्घाटन संस्था के संस्थापक अति सम्मानित वरिष्ठ तथा इस संस्था के प्रेरणास्त्रोत सेवा कार्य को सदैव तत्पर रहने वाले श्री राजेन्द्र पाल सिंह जी तथा श्री विजय सिंघानिया जी द्वारा फ़ीता काटकर किया गया।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्य उपस्थिति रहे।मुख्य रूप से श्री अरुण पूरी जी, श्री आर के जिंदल जी , श्री मदन गांधी जी, श्री रंजन सूरी जी ,श्री विशाल जिंदल , श्रीमति शलिनी कपूर इत्यादि सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल रहे ..।