सरकार की उपलब्धियां गिनाकर जनता में साबुन व मास्क बांटा गया



सलेमपुर, देवरिया। भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा प्रत्येक सेक्टरों में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा लिखित पत्र, प्रदेश सरकार की 3 वर्ष सुशासन के पत्र, सेनेटाइजर, फेस मास्क और साबुन दिया गया। मोदी जी द्वारा लिखित प्रपत्र में सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ इस मंत्र को लेकर आज देश सामाजिक हो या आर्थिक, वैश्विक हो या आंतरिक, हर दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में देश का प्रत्येक किसान आ चुका है। बीते एक वर्ष में इस योजना के तहत 9 करोड़ 50 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 72 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा कराई गई है।


मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने बताया कि भाजपा सलेमपुर द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी लॉकडाउन में नमो राशन किट के माध्यम से लगभग 5 हजारों परिवारों को मदद की गयी है।


जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि मोदी जी के पत्रक में सरकार द्वारा लागू की गयी योजनाओं की जानकारी दी गयी है।


उक्त अवसर पर मण्डल महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, विकास रौनियार, धनन्जय चतुर्वेदी, अजय दुबे वत्स, गिरीश कुशवाहा, अनिल ठाकुर, अनूप उपाध्याय, बृजेश कुशवाहा, छोटेलाल गुप्ता, रामजी चौहान, अशोक मद्देशिया, दीपक चौरसिया, कन्हैया मिश्र, मनोज सिंह, राघवेंद्र पासवान, विकास गुप्ता, पुनीत यादव, धर्मप्रकाश पांडेय, सुमन्त पांडेय, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


_संकृत्यायन रवीश पाण्डेय_