*सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को दी गयी श्रद्धांजलि*



सलेमपुर,देवरिया। भारत- चीन सीमा पर चीन सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किये गये हमले के विरोध में भाजपा सलेमपुर के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन और कैंडल जलाकर शहीद हुये सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
भाजपा नेताओ ने देश के शहीद सैनिक अमर रहे का नारा लगाकर कहा कि भारतीय सैनिकों पर किये गए हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सैनिकों के मौत पर गहरी संवेदना और दुख प्रकट किया।
उक्त अवसर पर अशोक पांडेय,अशोक कुमार तिवारी, सम्पूर्णानन्द गुप्ता,विजय सिंह,धनन्जय चतुर्वेदी,विनय पांडेय,बृजेश कुशवाहा,अजय दुबे वत्स,गिरीश कुशवाहा,अनूप मिश्रा,शशिरंजन तिवारी,सुनील स्नेही,दीपक श्रीवास्तव,मनोज सिंह,अभय तिवारी,मनजंय मौर्या, छोटेलाल गुप्ता,रामजी चौहान, विजय मद्देशिया, संजय कुशवाहा,दयाशंकर तिवारी,मुन्नी देवी आदि उपस्थित रहे।


_संकृत्यायन रवीश पाण्डेय_