*आत्मविश्वास*

नामुमकिन नहीं कुछ भी
इस पूरे संसार में
जो चाहे वो कर सकता
अगर आत्मविश्वास हो इंसान में
पहाड़ तोड़ रास्ता बना दे
मरूस्थल में पेड़ उगा दे
मिट्टी को सोना बना दे
चांद पर घर बसा दे
अगर आत्मविश्वास हो इंसान में
जिन्दगी के सफर में
बहुत मुश्किले आते हैं
आत्मविश्वास हो जिसमे
वही मंजिल पाते हैं
खुद पर ना हो विश्वास तो
दुनिया क्या तुझ पर विश्वास करेगा
मन में हो जज्बा तो
ईश्वर भी तुम्हारे साथ रहेगा
हार ना माननेवालो को
पर्वत भी शीश झुकाता हैं
आत्मविश्वास हो जिसमे
वही आगे बढ़ जाता है



 *लता दुबे*