*अघोषित विद्युत कटौती से जनता बेहाल*

_संकृत्यायन रवीश पाण्डेय द्वारा


सलेमपुर,देवरिया। पूरे तहसील क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।इस समय भीषड गर्मी तथा कोविड 19 महामारी के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।उपर से यह कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। प्रदेश सरकार एक तरफ जहां तहसील मुख्यालय पर बीस घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में अठारह घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा कर रही है।लेकिन विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के मनमानी के चलते यह आदेश परवान नही चढ़ रहा है।तहसील मुख्यालय पर मुश्किल से चौदह घंटे तो ग्रामीण क्षेत्र मे दस से बारह घंटे आपूर्ति हो पा रही है।इस संबंध में कांग्रेस नेता डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जब से गर्मी बढ़ा है विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है।सबसे बुरा हाल तो ग्रामीण क्षेत्रों का है।रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नही हो पा रही है।कर्मचारी लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती कर रहे हैं।सरकार इन अधिकारी एंव कर्मचारियों पर लगाम नही लगा पा रही है,जिसके चलते जनता को यह दुर्दशा झेलना पड़ रहा है।इसी तरह की बात मोहित पाण्डेय,लालसाहब यादव,संजय गुप्त,डॉ याहिया अंजुम ने भी कही।