*बरबाद हो रही खड़ी फसल को रोके न०प०सलेमपुर*


संकृत्यायन रवीश पाण्डेय -


सलेमपुर, देवरिया। नगर पंचायत सलेमपुर के पिपरा नाजिर वार्ड नम्बर दो निवासी रामाधार यादव की एक एकड़ खड़ी फसल पिपरा नाजिर लोहिया नगर वार्ड में बरबाद हो रही है।धान, सागौन केला आदि की खड़ी फसल नगर पंचायत सलेमपुर की लापरवाही के चलते नष्ट हो रही है।इसकी सूचना अनेक बार किसान राम आधार यादव ने नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी लेकिन नतीजा कुछ नही निकला।


प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार जो किसानों की समस्याओं को त्वरित गति से समाधान करने को संकल्पित है उसे नगर पंचायत के उच्चाधिकारी व कर्मचारी ठेंगा दिखा रहे हैं। जल निकासी के लिए बनाया गया नाले का गंदा पानी खेत मे जमा हो रहा है जिससे जलभराव की समस्या लगातार बनी हुयी है।नगर पंचायत जल निकासी की समुचित व्यवस्था करे जिससे किसानों की फसल बरबाद होने से बच सके।इसकी शिकायत अनेक बार की गयी लेकिन नगर प्रशासन की उदासीनता के चलते अभी तक इसका कोई स्थायी हल नही निकल सका है।