*भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस*


सलेमपुर,देवरिया। भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा सेक्टर बरठी, चेरो,मझौवा एवम मनिहारी बूथ सहित सभी बूथों पर डाक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस मनाया गया। जिसके तहत वृक्षारोपण किया गया और वृक्ष पालक नियुक्त  किया गया। बूथ बरठी में जिलामन्त्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने 22 वर्ष की आयु में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा उसी वर्ष आपका विवाह भी सुधादेवी से हुआ। उनको दो पुत्र और दो पुत्रियां हुईं। वे 24 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य बने। उनका ध्यान गणित की ओर विशेष था। इसके अध्ययन के लिए वे विदेश गए तथा वहां पर लंदन मैथेमेटिकल सोसायटी ने उनको सम्मानित सदस्य बनाया। वहां से लौटने के बाद डॉ. मुखर्जी ने वकालत तथा विश्वविद्यालय की सेवा में कार्यरत हो गए। 


पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो दुर्गेश पांडेय ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कर्मक्षेत्र के रूप में 1939 से राजनीति में भाग लिया और आजीवन इसी में लगे रहे।


जिलाकार्य समिति सदस्य रविशंकर मिश्र ने कहा कि 
डॉ. मुखर्जी को छात्र जीवन से ही अटल विश्वास था कि अध्यात्म तथा विज्ञान से युक्त शिक्षा के द्वारा ही भारत 'जगत गुरु' के रूप में निरन्तर विश्व में आगे बढ़ सकता है।


उक्त कार्यक्रम का संचालन मण्डल उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने किया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी धर्म के आधार पर विभाजन के कट्टर विरोधी थे। वह मानते थे कि विभाजन सम्बन्धी उत्पन्न हुई परिस्थिति ऐतिहासिक और सामाजिक कारणों से थी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल मंत्री अजय दुबे वत्स,पुनीत यादव,अजित मिश्र,छोटेलाल गुप्ता,धर्मप्रकाश पांडेय,रामजी चौहान,राकेश दुबे,सुमन्त पांडेय,बूथ अध्यक्ष प्रभाकर,शम्भु यादव,अनूप उपाध्याय,ललिता देवी,संगीता, लालमुनि, शारदा आदि उपस्थित रहे।


_संकृत्यायन रवीश पाण्डेय_