चीन का दो किलोमीटर पीछे हटना मोदी की महान कूटनीतिक विजय : अशोक पाण्डेय



सलेमपुर, देवरिया। भाजपा नगर मंडल की बैठक हरैया स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुयी।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाटपार विधानसभा क्षेत्र के मंडल प्रभारी अशोक पाण्डेय ने कहा कि चीन का 2 किलोमीटर पीछे हटना टीम मोदी की महान कूटनीतिक विजय है। एशिया की महाशक्ति बनने का दम्भ भरने वाले चीन की सारी हेकड़ी मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना,विदेश मंत्रालय एवम मोदी जी के कूटनीति के चलते उसकी सारी हेकड़ी बन्द हो गयी और उसे मजबूरन पीछे हटना पड़ा।आगे कहा कि भाजपा जब भी सरकार में आती है विदेश नीति और अधिक मजबूत हो जाती है आज लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास गलवन घाटी में झड़प वाली जगह से चीनी सेना 1-2 किमी पीछे हट गई है। चीनी सैनिक डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया के तहत पीछे हटी है। चीनी सैनिक अपने टेंट भी पीछे हटा लिए  है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (3 जुलाई) को अचानक ही लद्दाख दौरे पर पहुंच गए, यहां उन्होंने आर्मी, एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों के साथ जमीनी हालात जानें। ऐसे प्रधानमंत्री को ढेर सारा धन्यवाद


भाजपा नेता  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की चर्चा आज पूरे विश्व मे भारत की हो रहा है।बैठक को नगर मंडल अध्यक्ष कन्हैया जैसवाल,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य त्रिपुण्याक विश्वकर्मा,भाजपा नेता शेषनाथ भाई,जिला महामंत्री अभिषेक जायसवाल,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव,मनोज सिंह,अमरेश सिंह बबलू,बचनदेव गोंड़ आदि ने भी सम्बोधित किया।संचालन आशुतोष तिवारी ने किया।उक्त अवसर पर अशोक कुमार तिवारी,विकास रौनियार, अजय दुबे वत्स,अवधेश मद्देशिया, कृष्णकांत तिवारी,दीपक श्रीवास्तव,अनूप उपाध्याय, पंकज पासवान,राजेश कुशवाहा,अनिल ठाकुर,रविराज चौहान,रामजी चौहान,रत्नेश मिश्रा, मुन्नी देवी, विकास गुप्ता,ज्ञान पांडेय,छोटेलाल गुप्ता,धर्मप्रकाश पांडेय, राकेश दुबे ,सम्भु यादव,विनोद ठठेरा आदि मौजूद रहे।


गांधी चौक पर चीन का प्रतीकात्मक पुतला फुका गया। और कार्यकर्ताओं ने चीन के पीछे हटने पर आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।


संकृत्यायन रवीश पाण्डेय