जोखिम और चुनौतियों के बावजूद आप में है सत्य बोलने का साहस-अशुतोष उपाध्याय


महासंघ का परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम


*सांकृत्यायन रवीश पाण्डेय द्वारा*


सलेमपुर (देवरिया)। 'आप में जोश है जज्बा है। पत्रकारिता में जोखिम और चुनौतियों के बावजूद आप मे सच बोलने व लिखने का साहस है। मैं इस मंच से इस साहस को बनाये रखने की अपील करता हूँ।' उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवम सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की भाटपार रानी इकाई के परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाटपार रानी के लोकप्रिय विधायक आशुतोष उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा।


इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह, खेल एवम संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी मुक्तिनाथ उपाध्याय, राष्ट्रीय पार्षद गण श्रीराम शर्मा व सुबाष यादव, प्रान्तीय मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार यादव, प्रान्तीय कार्य समिति सदस्य रजनीश भारती, जिला मीडिया प्रभारी मनोज शुक्ल उर्फ चतुर्भुज शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवम भुजपुरिया अमन के प्रबन्ध सम्पादक डॉ जनार्दन सिंह, ब्लाक प्रमुख व्यास यादव, जिलाध्यक्ष कमल पटेल आदि ने सम्बोधित किया।


इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह, श्रवण विश्वकर्मा, दीपक कुमार वर्मा, भारतभूषण श्रीवास्तव, अल्ताफ खान, दिनेश गुप्ता, सत्येंद्र पाण्डेय, विजय तिवारी, हिमवंत तिवारी, उदय प्रताप सिंह, मुक्तेश्वर दुबे, रानाप्रताप सिंह, लक्ष्मण वर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, विनय कुमार पाण्डेय, रविन्द्र पटेल, रामाज्ञा महामंत्री, जयप्रकाश पाल, बृजेश सिंह, मोइन खां, मनोज यादव, बिहार के राज श्रीवास्तव एवम नीता श्रीवास्तव, सुरजन साह, रामभरोसा चौरसिया, श्यामानन्द पाण्डेय, त्रिशूल नाथ तिवारी, देवेन्द्र यादव, मोहन देवेन्द्र सिंह, प्रिन्स कुमार सिंह, राकेश चन्द्र, चन्द्रशेखर, शिवजी यादव, सरदार कोपेन्द्र सिंह, मकसूद आलम अंसारी, नीरज यादव, बृजमोहन सिंह, रूदल प्रसाद आदि ने भाग लिया।