*कांग्रेस का इतिहास संघर्ष व सेवा से भरा पड़ा है-संजय गुप्त*


_जिला सचिव मनोनित होने पर दी बधाई_
*सांकृत्यायन रवीश पाण्डेय द्वारा*
सकेमपुर,देवरिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू एंव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी जी निर्देश पर देवरिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा जिला सचिव के पद पर सलेमपुर नगर निवासी संजय गुप्त को बनाये जाने पर क्षेत्र के कांग्रेसजनों द्वरा बधाई दी गयी।इस मौके पर नव नियुक्त जिला सचिव संजय गुप्त ने कहा कि कांग्रेस आजादी की लड़ाई लड़कर अंग्रेजो से भारत को आजाद कराया।


आजादी मिलने के बाद जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।कांग्रेस का इतिहास संघर्ष व सेवा से भरा है।आज भी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हर कांग्रेसी जनता की भलाई के लिए लगातार संघर्ष कर रहा हैं।बधाई देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय,रामबिलास तिवारी,सूबेदार सिंह,परमानंद यादव एडवोकेट, दीनदयाल प्रसाद, भागीरथी प्रसाद, अशोक मद्धेशिया,मनोज गुप्त चिंटू,चुन्नू श्रीवास्तव,प्रमोद श्रीवास्तव, सुच्चंन खान,डॉ याहिया अंजुम,मोहित पाण्डेय,पन्ना लाल पाठक,मोहन प्रसाद आदि प्रमुख रहे।