*पूर्ति निरीक्षक व दुकानदारों के मिलीभगत से चल रही राशन की दुकानें-कन्हैया जायसवाल*

सलेमपुर, देवरिया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने सलेमपुर विकास खण्ड के पूर्ति निरीक्षक एवम राशन दुकानदारों के मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि हमने एक पत्रक के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत करा चुके हैं कि गत अप्रैल माह में शासन के अनुरूप प्रति यूनिट 5 किलो राशन तथा प्रति राशन कार्ड 1 किलो चना बिना कार्डधारक प्रवासी एवम मजदूरों को वितरण करने के लिये शासन द्वारा आवंटित हुआ था।किंतु चना का वितरण पूरे विकास नही किया गया और अप्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न भी नही दिया गया। कुछ प्रभावशाली लोगों को ही दिया गया।कोटेदारों द्वारा 5 किलो के बजाय 4 किलो ही राशन दिया गया,जिसकी शिकायत हमको बार-बार मिलती रही। इस संदर्भ में पूर्ति निरीक्षक से वार्ता करने के बाद मैंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की। राशन दुकानदारो के मिलीभगत से ये धांधली की गयी, जिससे आमजनता एवम गरीब मजदूरों में रोष व्याप्त है,जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है।


सलेमपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाटपार रानी विधान सभा के प्रभारी अशोक पांडेय,राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य त्रिपुणायक विश्वकर्मा,ओमप्रकाश यादव,जिलामन्त्री अभिषेक जायसवाल, शेषनाथ भाई  आशुतोष तिवारी ,मनोज सिंह,
अमरेश सिंह बबलू,बचनदेव गोंड़  अशोक कुमार तिवारी, विकास रौनियार, अजय दुबे वत्स,पुनीत यादव,अवधेश मद्देशिया, कृष्णकांत तिवारी,दीपक श्रीवास्तव,अनूप उपाध्याय, पंकज पासवान,राजेश कुशवाहा,अनिल ठाकुर,रविराज चौहान,रामजी चौहान,रत्नेश मिश्रा, मुन्नी देवी, विकास गुप्ता,ज्ञान पांडेय,छोटेलाल गुप्ता,धर्मप्रकाश पांडेय, राकेश दुबे, सम्भु यादव ने इसका कड़ा विरोध किया।


_संकृत्यायन रवीश पाण्डेय_