*सांसद व विधायक की उदासीनता का शिकार बरहज विधान सभा क्षेत्र*




पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र के असमय खो जाने का मलाल है बरहज की जनता को


*सांकृत्यायन रवीश पाण्डेय*/ *अजेश कुमार पाण्डेय*


सलेमपुर,देवरिया। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता देवरिया कुशीनगर सहित पूर्वांचल के आन बान शान रहे पूर्व मंत्री पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र के असमय काल कवलित हो जाने का मलाल आज भी बरहज विधान सभा क्षेत्र की जनता को है।बरहज विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार सा लगा हुआ है इन समस्याओं में एक प्रमुख समस्या बरहज-देवरिया मार्ग की बदहाली है।इस सड़क की दुर्दशा पर पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र के पुत्र दीपक मिश्रा (शाका) और ज्योति मिश्र (राका) बरहज विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध अपने पिता पंडित दुर्गा प्रसाद के अंदाज में एक्सीयन देवरिया से बात करते हुए एक ऑडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों को बरहज देवरिया मार्ग के खस्ता हाल को दूर करने के लिए शीघ्र निर्देशित किया जा रहा है।सड़क के बदहाली के कारण आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो असमय काल के गाल में समाते जा रहे हैं।


बरहज की जनता अपने चहेते नेता पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र के असमय खो जाने के मलाल को भुलाते हुए देवरिया व बरहज के लिए समर्पित उनके दोनों बालकों में अपने नेता का प्रतिबिंब देखते हुए विकास हेतु संभावनाओं का जननायक मान रहे हैं।आम जनमानस में हर जगह से एक ही आवाज आ रही है कि ये दोनों बालक अपने पिता के सपनों को अवश्य साकार करेंगे।तेज,तर्रार, ओजस्वी,प्रखर वक्ता,बेबाक अंदाज,रिश्तों को ढोने का ज्ञान,कुशलता व संपूर्णता कोई सीखना चाहे तो इन दुर्गा बाबा के पुत्रों से सीखे।


हर घर परिवार का आवाज बनकर सबके दिलों से एक ही आवाज आ रही है कि कोई पद नही दिया पार्टी ने फिर भी अपनी कार्यकुशलता के दम पर जो चाहते करवा लेते।दुर्गा बाबा के पदचिन्हों पर ही नही बल्कि देवरिया बरहज के विकास के लिए नया लीक बनकर चलने वाले दीपक मिश्रा एंव ज्योति मिश्रा के लीक से एक न एक दिन जमाना चलेगा।जिसका जाता जागता प्रमाण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आडियो आप सुन सकते हैं।