बाढ़ पीड़ित किसानों का मुआवजा शीघ्र मिले: रंजना भारती


_रवीश कुमार_


सलेमपुर,देवरिया। सरयू व गंडक नदी अपने उफान पर है,जिससे आस-पास के किसानों की फसल सहित गांवो में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे आमलोगों सहित पशुओ की समस्या बढ़ गयी है उक्त बातें समानवादी पार्टी के विधानसभा सलेमपुर के वरिष्ठ नेत्री रंजना भारती ने बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कही।आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है प्रदेश में लूट,हत्या,चोरी आदि की घटनाएं बढ़ गयी है।इसपर लगाम लगाने में वर्तमान की योगी सरकार विफल सिद्ध हो रही है।प्रदेश में बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है,सरकार संस्थानों को निजी हाथों में सौप रही है जिससे सरकारी नौकरियों में कमी आ रही है।संविदा पर नियुक्त किये जा रहे कर्मियों का शोषण हो रहा है।अखिलेश सरकार द्वारा दी गयी योजनाएं जैसे समाजवादी पेन्सन, बालिकाओ को साइकिल,छात्रों को लैपटॉप आदि वर्तमान सरकार द्वारा बन्द कर दिया गया है।हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोगो को समस्याओ से निजात दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे तभी उत्तर प्रदेश का विकास संभव है।