भाजपा विधायक के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर



सलेमपुर, देवरिया। देवरिया सदर विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर सलेमपुर भाजपा मण्डल द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई। मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि जन्मेजय सिंह जी समाजसेवी एवं मृदुभाषी थे उनका जीवन गरीबों, पिछडों एवं दलितों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहा। इन्द्रहास पाण्डेय उर्फ पप्पू ने कहा कि पार्टी से आज एक  ऐसा नेता हम सभी के बीच से चला गया जो हमेशा कार्यकर्ताओं व आम जनता के लिए समर्पित रहता था।उनके निधन से कार्यकर्ता शोक के सागर में डूब गए है।आचार्य उमाकांत मिश्रा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी को भारी क्षति हुई है उनकी भरपाई नही की जा सकती है।


राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य त्रिपुणायक विश्वकर्मा, जिलामन्त्री अभिषेक जायसवाल, अशोक पांडेय, ओमप्रकाश यादव, बचनदेव गोंड़, विजय सिंह, बृजेश उपाध्याय, अजय दुबे वत्स, रविशंकर मिश्र, पुनीत यादव, अशोक तिवारी, आशुतोष तिवारी, शेषनाथ भाई, संजय दुबे, संजय कुशवाहा, कमलेश तिवारी, ओमप्रकाश मोदनवाल, धनन्जय चतुर्वेदी, दीपक श्रीवास्तव, विकास रौनियार, विनय पांडेय, उमाकांत मिश्र, रामाकांत मिश्र, शिवाकांत तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, अवधेश मद्देशिया, अनूप उपाध्याय, अनूप मिश्रा, पंकज पासवान आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।


-रवीश कुमार