पीड़ित परिवार से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल



सलेमपुर,देवरिया। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल लार रोड के सेक्टर प्रमुख रामदास राजभर एवम उनके परिवार पर मुस्लिम समुदाय द्वारा हमला किये जाने के बाद जाकर मिला और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस घटना में  परिवार के अनेक लोगो पर जानलेवा हमला मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा किया गया है।  सलेमपुर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उनके निवास स्थान भटौली में जाकर उनका कुशलक्षेम लिया।मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।


राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।
उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। 


अनूप उपाध्याय, शम्भू यादव,दीपक श्रीवास्तव, अजय दुबे वत्स,अजय गौतम,मनोज सिंह,बृजेश कुशवाहा आदि ने पीड़ित परिवार के प्रति सात्वना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने की भरोसा दिया।


रवीश कुमार