*पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र मार्ग दुर्घटना में घायल*



_कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की शीध्र स्वस्थ होने की कामना_


*रवीश पाण्डेय*


सलेमपुर ,देवरिया ।सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र वाराणसी से लखनऊ जाते समय गुरुवार को सुबह 9 बजे जौनपुर जनपद के बदलापुर में मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए ।जहाँ उनकी हालत गंभीर होने पर जौनपुर के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है ।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके शीध्र स्वस्थ होने की कामना की है।कामना करने वालो में डॉ धर्मेंद्र पांडेय ,वशिष्ठ मोदनवाल ,भागीरथी प्रसाद ,रामविलास तिवारी , संजय गुप्ता ,मोहन प्रसाद ,राजेश रौनियार ,अभिनीत उपाध्याय , आनंद पांडेय ,रंगोली दूबे ,राहूल पांडेय ,बालचंद्र पटेल ,मोहित पांडेय ,लालसाहब यादव , परमानन्द प्रसाद ,पन्नालाल पाठक ,प्रेमलाल भारती ,शीत कुमार मिश्र ,आचार्य हरेंद्र मिश्र ,चंद्रमोहन पांडेय , डॉ याहिया अंजुम , शैलेष दूबे ,केदार दूबे ,शमशुल आजम ,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे ।