सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सील नही चल रहा इमरजेंसी सेवा


कोरोना के चलते सील अस्पताल आम जन बेहाल


चिकित्सक नही देख रहे मरीज,दिखा रहे कोरोना का भय


*रवीश कुमार*


सलेमपुर,देवरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर कोरोना के चलते सील किया गया है सामान्य सेवाओ के साथ साथ इमरजेंसी सेवा भी ठप कर दी गयी है जिसके चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सामान्य तौर पर सीजनल बुखार से पीड़ित लोगों को भी इलाज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।और अस्पताल प्रशासन कान में तेल डालकर सो रहा है।गंभीर मरीजों व आकस्मिक दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को भी इलाज न मिल पाने के कारण तीमारदार मरीजों को लेकर इधर उधर अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं और कुछ मरीज तो एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दे रहे हैं।


बतादें कि पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर का वाहन चालक रामछबिला यादव कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके चलते एक प्राइवेट चालक बिगू को वाहन चलाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने रख लिया वह भी दो दिन बाद कोरोना से संक्रमित पाया गया जिसके चलते 72 घंटे के लिए अस्पताल को सील कर दिया गया लेकिन बिडम्बना यह है कि 72 घंटे बीतने के बाद भी अस्पताल गेट पर 72 घंटे सील का लगा नोटिस अभी उतारा नही गया है और अस्पताल में सामान्य सेवा के साथ साथ इमरजेंसी सेवा भी ठप कर दी गयी है।दूर दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीज आने के बाद निराश मन से वापस चले जा रहे हैं।यही नही परेशानी तब और बढ़ जा रही है जब कोई आकस्मिक दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति को जब इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा है और यहां अस्पताल प्रशासन इलाज करने के बजाय उसे जिला अस्पताल का रास्ता दिखा दे रहा है।