समाजवादी पार्टी के लार ब्लाक के अध्यक्ष बने आनन्द कुशवाहा


सपा के जिला अध्यक्ष डॉ दिलीप यादव जी ने लार ब्लाक के मझवालिया नं०-2 गांव के आनन्द कुशवाहा को सपा के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मंनोनित किया।


सपा के कार्यकर्ताओं ने श्री आनन्द कुशवाहा को लार ब्लाक का अध्यक्ष बनने पर माला पहनाकर और लोगो में मिठाई बाट कर खुशी जताई।


इस दौरान सपा के मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मारूफ अंसारी ने श्री कुशवाहा को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अब आम आदमी परेशानहाल है। प्रदेश में प्रतिदिन हत्या, लूट, बलात्कार हो रही है। अपराधी बेखौफ है। लोग बेरोजगारी से आत्महत्या करने को मजबूर है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है।लोग अब फिर से सपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। क्योंकि सपा ने जितना विकास प्रदेश का किया उतना किसी सरकार ने नही किया।


पवन यादव, मारूफ अंसारी, आलोक यादव, अवनीश, अभिषेक पांडेय, अशोक सिंह कुशवाहा, राधा रमण कुशवाहा, विशाल गुप्ता, मनीष कुशवाहा, जीतू यादव, महफूज लारी, ध्रुव गुप्ता, मनोज कुशवाहा, अम्बिका यादव, चंदन यादव, विजय यादव, जितेंद्र शर्मा, रविन्द्र शर्मा, लकी शर्मा, आशीष सिंह , सजीव दुबे, दील हुसैन, आशीष भारती, नारायण कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, मेराज अब्दुलह , नूरुद्दीन, आदि लोगो ने बधाई दी।