श्रद्धापूर्वक याद किए गए जी.एम.एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी


सलेमपुर नगर के जी.एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक एवं जनता इ.का.चकरवां बरसीपार के भू.पू. प्रधानाचार्य स्व. गौरीशंकर द्विवेदी को उनकी सातवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। 


कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के रुद्राभिषेक एवं सत्यनारायण व्रत कथा के साथ किया गया तत्पश्चात आचार्य डाॅ त्रिपुरारी मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ  विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रकाश मिश्र, प्रधानाचार्या डा संभावना मिश्रा एवं उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा स्व.द्विवेदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके बाद चकरवां के पूर्व अध्यापक चंद्र भूषण पांडेय, विश्वंभर नाथ तिवारी, बलिराम तिवारी के अलावा विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं में एस.एन.पांडेय.,अजय मिश्रा, दिलीप सिंह,वीं.एस.पांडेय, वीं.वी.सहदेव, रामकेश, प्रमोद कुमार, उमेश पाठक, आशुतोष तिवारी, श्वेता राज, रागिनी मिश्रा, सरिता तिवारी,तारामणि मिश्रा,ज्ञानवती तिवारी,साक्षी उपाध्याय के अलावा अभिषेक मिश्र, अवनीश मिश्रा, डाक्टर निखिल मिश्र, इंजीनियर अखिल मिश्र, विकास विश्वकर्मा आदि लोगों ने भी अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।