विद्यार्थी परिषद सलेमपुर नगर इकाई की घोषणा


दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सलेमपुर नगर इकाई की घोषणा बाबा रैनाथ ब्रह्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय सलेमपुर में की गई।। देवरिया विभाग के विभाग संगठन मंत्री श्री राकेश मोर्या जी ने कहा कि छात्रों के चहुंमुखी उत्थान के लिए निरंतर रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम कराकर व्यक्ति निर्माण से राष्ट्रीय निर्माण का स्वप्न साकार करके पुनः मां भारती को विश्व गुरु के परम वैभव पर आसीन कराने को प्रयासरत दुनिया का सबसे संस्कारित छात्र संगठन हैं विद्यार्थी परिषद।


प्रांत उपाध्यक्ष जिला प्रमुख डा विनय तिवारी जी ने डा निर्भय पांडेय को अध्यक्ष और बालेंदु शेखर मिश्र उपाध्यक्ष के दायित्व देकर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


नगर उपाध्यक्ष श्री बालेंदु शेखर मिश्र ने आदर्श तिवारी को नगर मंत्री,आलोक मिश्र, नित्यानंद कुशवाहा आयुष सिंह और संदीप सिंह को नगर सहमंत्री, विवेकानंद तिवारी को सोशल मीडिया प्रमुख, आदित्य तिवारी को राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख, उज्जवल द्विवेदी को SFS प्रमुख, नरेंद्र जी को SFD प्रमुख का दायित्व दिया गया।


इस दौरान गोरक्ष प्रांत के सोशल मीडिया प्रमुख शक्ति जी, विद्यार्थी परिषद के पूर्व तहसील प्रमुख प्रशांत कुमार तिवारी जी, देवरिया नगर के विस्तारक शिवम मिश्रा, जिला SFD प्रमुख आयुष  विपुल,अमन,अभिषेक,उत्कर्ष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।।