*यूरिया खाद की कालाबाजारी व महंगाई पर रोक लगाए सरकार-मोहित पाण्डेय*


_रवीश पाण्डेय_


सलेमपुर, देवरिया। प्रदेश में हो रहे यूरिया खाद की कलबजरी पर रोक लगाए सरकार अन्यथा किसान सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी उक्त बातें यूथ कांग्रेस के लोकसभा सलेमपुर के उपाध्यक्ष मोहित पाण्डेय ने कही।उन्होंने कहा कि एक तो पहले से ही किसानों की फसल बरसात की पानी से डूब गया है बचा खुचा समय से किसानों को समय से खाद न मिल पाने के कारण बर्बाद हो रही है।समय रहते सरकार इस पर नकेल नही कसती तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।वर्तमान की सरकार में पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।


लूट-पाट, हत्या,डकैती,चोरी आदि कि घटनाएं आम बात बन गयी है।महंगाई अपने चरम पर पहुंच रही है।एक तरफ पूरा देश कोरोना का दंश झेल रहा है लोगो का रोजगार उनसे छीन चुका है,लोगो के सामने आर्थिक संकट आ गया है।वैसे में लोगो की सुविधाओं को नजरअंदाज कर पूरा प्रदेश अराजकता में डूबा हुआ है।आगे उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों के साथ साथ उन किसानों को भी मुवावजा दिया जाय जिनकी फसल बरसात की पानी में डूब गया है।