देवरिया बिधानसभा सीट से व्यापारी नेता को मिल सकता है दावेदारी



भाजपा देवरिया बिधानसभा सीट पर दावेदारी को लेकर भाजपा नेताओ मे घमासान चल रहा है यह सीट देवरिया बिधायक रहे स्व० जन्मेजय सिंह के मृत्यु होने से रिक्त चल रही है। इस बिधानसभा की बात की जाय तो यह क्षेत्र ब्राहमण बाहुल माना जाता है। लेकिन यहा दावेदारी मे सबसे ज्यादा ब्राहमण नेता सभी दलो से लगे है। लेकिन भाजपा को इस सीट से अन्य वर्ग के प्रत्यासी को लड़ाने मे फायदा मिलता रहा है।


जिले मे चर्चा यह भी है कि भाजपा जातिवाद व परीवारवाद से हटकर टिकट देती है तो भाजपा की चुनावी राह जीत मे बदल जायेगी। व्यापारी समाज ने जिले से अपना प्रतिनिधी चुनने का मन बना लिया है और भाजपा के देवरिया बिधानसभा से व्यापारी नेता व पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल के लिये क्षेत्र मे जनता संवाद मे व्यापारी वर्ग के प्रसिद्ध व्यवसायी लगे हुए हैं।


देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी जी सांसद है उनके लोकसभा चुनाव प्रभारी रहे भाजपा के पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल ने अपने समाज की ताकत का एहसास कराकर भाजपा को चुनाव जिताने मे पुरा सहयोग किया है देवरिया सांसद प्रतिनिधी के रुप में जनता के विकास मे सहभगिता दे रहे है इस क्षेत्र से बिधानसभा के सदस्य बनकर जनता की सेवा में और संगठन का दायित्व निभा चुके हैं।


व्यापारी वर्ग देवरिया मे मल्ल जी का एक स्वच्छ छबी की पहचान है इसलिये जनता के लिये प्रिय माने जाते हैं। जिले मे भाजपा के लिए यह शान्दार वक्त है जिसमे व्यापारी नेता को चुनाव लड़ाकर व्यापारी वोट बैंक को अपने पक्ष मे साधने मे सफल हो जायेगी और परीवारवाद का आरोप बिपक्ष द्वारा जो लगता रहा है भाजपा कार्यकर्ता उसका मुहतोड़ जवाब देकर एक नया संदेश देने मे सफल हो सकेंगे।