धूमधाम से मनाया गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती





भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा एकात्म मानववाद के प्रेरता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती संस्कृत पाठशाला बूथ संख्या 69 पर मनाया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक काली प्रसाद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक काली प्रसाद ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में सादगी और सरलता के मिशाल थे। वो बेहद साधारण जीवन जीने वाले नेता थे। उनके द्वारा बनाये एकात्म मानववाद  के पदचिन्हों पर चलते हुए भाजपा एवं संघ के कार्यकर्ता तन-मन और समर्पण भाव से देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।


पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि
पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक विचारक, दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक रहे हैं। वो एक समावेशी विचारधारा के समर्थक थे। जो एक मजबूत भारत का निर्माण करना चाहते थे। उनका राजनीति के अलावा साहित्य की तरफ भी काफी झुकाव था।


जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे कुशल अर्थचिन्तक, साहित्यकार, शिक्षाविद एवम राजनीतिक वक्त के रूप में प्रसिद्ध हुए।


मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने श्रद्धाजंलि देते हुए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य त्रिपुणायक विश्वकर्मा,बचनदेव गोंड़ सुनील यादव स्नेही आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन आशुतोष तिवारी ने किया। उक्त कार्यक्रम में अजीत मिश्र,विनय पांडेय,उमाकांत मिश्र,कन्हैया मिश्र,रमाकांत मिश्र भोला बाबा,शिवाकांत तिवारी,अजय दुबे वत्स,अमरदत्त यादव,विनय तिवारी,जयप्रकाश शाह,रत्नेश मिश्र,अवधेश मद्देशिया,रामजी चौहान,व्यास गोंड़,गिरीश कुशवाहा,इन्द्रजित मौर्य, मंन्जय मौर्य,अखिलेश कुमार,हेमंत कुमार,अनुराग मिश्र आदि मौजूद रहे।