हाथरस काण्ड के पीड़िता के परिवार को मिले न्याय : आलोक




सलेमपुर, देवरिया। हाथरस काण्ड के  पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 


इसके पूर्व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि हाथरस पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाया जाए ।इस काण्ड में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्यवाही की जाय ,परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाय । जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह  ने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं ,प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है। ज्ञापन देने वालो  महेंद्र अम्बेडकर, भागीरथी प्रसाद, अमित गौतम परमानंद प्रसाद ,जयराम उपाध्याय, जगरनाथ यादव, परमानन्द यादव एडवोकेट, लालसाहब यादव ,रामविलास तिवारी ,सलीम अली ,सुभाष राय ,संतराज गौतम, डॉ याहिया अंजुम, अशोक मद्देशिया कमलेश भारती, उत्तम प्रसाद , चन्द्रशेषर प्रसाद, पवन दूबे  जितेंद्र ,शिवशंकर गौतम, रामध्यान, रमेश प्रसाद आदि प्रमुख रहे।