जनविरोधी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकेंगे बेरोजगार नौजवान : रंजना भारती


_प्रदेश सरकार भरष्टाचार की संगठित नर्सरी है_


*रवीश पाण्डेय*


सलेमपुर,देवरिया। विधान सभा क्षेत्र सलेमपुर की जुझारू व लोकप्रिय सपा नेत्री रंजना भारती ने प्रदेश में बढ़ते अपराध,बच्चियों के साथ बलात्कार तथा भ्रष्टाचार पर योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि योगी जी से प्रदेश की सरकार अब संभल नही पा रही बेहतर होगा वे इस्तीफा देकर जनता के घाव पर मरहम लगाने का काम करें,प्रदेश की बेबश जनता उन्हें साधुवाद देगी।


सपा नेत्री रंजना भारती ने कहा कि प्रदेश के योगी सरकार में कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो गयी है।हत्या,अपराध व भ्रष्टाचार को सरकारी संरक्षण मिला हुआ है।पिछले तीन सालों से प्रदेश की जनता योगी की प्रशासनिक अक्षमता को झेलते झेलते हताश व बेबश हो गयी है।प्रदेश जंगलराज की पराकाष्ठा को पार कर रहा है।उत्तर प्रदेश की सड़कों पर संविधान की आत्मा को रक्त रंजित किया जा रहा है।पुलिस की लाठियों व बूटों तले लोकतंत्र कराह रहा है।


महिला उत्पीड़न व अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर है।बेरोजगारों की लंबी फौज रोजगार की आस में बैठे हैं लेकिन सर्कार्वक कानों पर जूं तक नही रेंगता।प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा के उपचुनावों में सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जीत हासिल कर आगामी दो हजार बाईस के चुनाव में इस आततायी सरकार को उखाड़ फेंकने का श्री गणेश करने जा रही है।